जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) सेहत योजना के सुचारू कार्यान्वयन में निजी स्वास्थ्य संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रासंगिक रूप से जम्मू-कश्मीर के 45 से अधिक निजी स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान भारत के साथ सूचीबद्ध किया गया है। इस योजना को प्रभावी अमल में लाने के लिए अस्पतालों को हर संभव मदद दी जाएगी। भारद्वाज ने योजना के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों के प्रशासकों, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सेहत योजना को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों के वास्तविक शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे। उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को और सुव्यवस्थित करने के लिए अस्पताल प्रशासकों से सुझाव मांगे। प्रासंगिक रूप से जम्मू-कश्मीर के 45 से अधिक निजी स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान भारत के साथ सूचीबद्ध किया गया है। इस योजना में सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों सहित प्रदेश के सभी निवासियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है।