फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अस्थायी शिक्षकों का वेतन बैंक खाते में आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने वाले अस्थायी (सीजनल) शिक्षकों का वेतन अब उनके बैंक खाते में आएगा। वेतन के लिए इन शिक्षकों को जोन और जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वेतन डीबीटी के माध्यम से शिक्षकों के बैंक खाते में पहुंचेगा। समग्र शिक्षा इस व्यवस्था को शुरू कर रहा है। इससे इन शिक्षकों को काफी सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के बच्चों को सीजनल सेंटरों में पढ़ाया जाता है। सेंटरों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को सरकार 10 हजार रुपये प्रति माह वेतन देती है। पहले इन शिक्षकों को वेतन जोनल या जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से मिलता था। वेतन के लिए इन्हें अपने घर से 20 से 50 किमी दूर से आना पड़ता था। अब समग्र शिक्षा ने इनके बैंक खाते में वेतन डालने का फैसला लिया है। इसके लिए सभी शिक्षकों के बैंक खाते की जानकारी जुटा ली है। गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोग हर छह महीने में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पलायन करते हैं। समुदाय के बच्चों को पर्याप्त शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार मोबाइल स्कूल और सीजनल सेंटर चला रही है। इन सेंटरों में प्रदेश भर में 1748 शिक्षक पढ़ाते हैं, जिन्हें एजुकेशनल वॉलंटियर्स कहते हैं।
समग्र शिक्षा निदेशक दीप राज ने कहा कि इन शिक्षकों का वेतन उनके बैंक खाते में डाला जाएगा। डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जाएगा। अब इन्हें वेतन के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें