जम्मू। प्री व पोस्ट मेट्रिक छात्रवत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा आदि वर्गों के छात्र 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान डोमिसाइल सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण और आय प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। आय प्रमाण में अभिभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख से कम होनी चाहिए। यह तहसीलदार की ओर से जारी किया होना चाहिए।
30 नवबंर को नोडल अधिकारी ऑनलाइन मोड से आवेदन पत्र का सत्यापन करेंगे। 15 दिसंबर को नोडल अधिकारियों की ओर से समाज कल्याण विभाग जम्मू निदेशालय को आवेदन पत्र भेजे जाएंगे।