फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मट्टन मंदिर में तोड़फोड़ के खिलाफ जगती में जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनंतनाग जिले के मट्टन में सूर्य मंदिर के पास माता बरगाह शाखा मंदिर में तोड़फ ोड़ के विरोध में शनिवार को जगती में कश्मीरी पंडितों ने जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मंदिर में तोड़फोड़ की खबरें आने के बाद पंडितों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सड़क पर आए पंडितों ने कहा कि मंदिर पर हमला और मंदिर परिसर में पवित्र मूर्तियों को अपवित्र करना और उनको तोड़ना कायरतापूर्ण कार्य है। उन्होंने सरकार से घाटी में कश्मीरी हिंदुओं की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने और कश्मीरी पंडितों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की।
उधर, मार्तंड तीर्थ ट्रस्ट ने मट्टन में मार्तंड नाग मंदिर में बैठक कर घटना पर आक्रोश जताया। कहा कि इस शर्मनाक घटना से इलाके में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने घटना की उच्च स्तरीय जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें