प्रदेश में आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान तरह-तरह की साजिशें रच रहा है। साजिशों के इन्हीं क्रम में वह आतंकियों के लिए घुसपैठ और उन तक हथियार पहुंचाने के नए रूट तलाश रहा है। उधर, सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए ड्रग तस्करी पाकिस्तान का सहारा रहा है। ड्रग्स तस्करों के जरिए न सिर्फ आतंकियों के लिए घुसपैठ और उन तक हथियार पहुंचाने के नए रूट तलाशे जा रहे हैं, बल्कि युवाओं को खोखला भी किया जा रहा है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा एवं हिजबुल मुजाहिद्दीन पाकिस्तान की इस नई रणनीति को अंजाम दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा, बढ़ाया गया महंगाई भत्ता
जम्मू-कश्मीर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर सरकार के वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश एक जुलाई से प्रभावी होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लश्कर-ए-तैयबा पर प्रहार: अनंतनाग में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
कश्मीर घाटी के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिसमें आतंकी संगठन के चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कश्मीर: तीन दशक बाद मुहर्रम जुलूस की अनुमति से शिया दो फाड़, जानिए अधिकारियों ने क्या कहा?
लाल चौक इलाके में तीन दशकों के अंतराल के बाद प्रतीकात्मक मुहर्रम जुलूस की अनुमति देने के प्रशासन के कथित फैसले को लेकर कश्मीर में शिया समुदाय दो फाड़ हो गया है। ऑल जम्मू एंड कश्मीर शिया एसोसिएशन ने फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया है कि प्रशासन ने 30 साल बाद जुलूस की अनुमति देने का फैसला लिया है। लेकिन प्रमुख शिया नेता और पूर्व मंत्री आगा सैयद रूहुल्लाह मेहंदी ने कहा कि यह फैसला जवाब देने से ज्यादा सवाल उठाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर में भाजपा का 'मिशन 50 प्लस': रवींद्र रैना ने कहा- विधानसभा क्षेत्रों में काम करें विस्तारक
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को विस्तारक वर्ग का समापन हो गया। करीब 125 लोगों ने विस्तारक के तौर पर एक साल पार्टी को पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप देने का संकल्प लिया। प्रदेश महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के मिशन 50 प्लस को पूरा करने के लिए विस्तारक विधानसभा क्षेत्रों में काम करेंगे और अपनी रिपोर्ट सीधे प्रदेश नेतृत्व को देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें