कठुआ जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बसोहली के पुरथू के नजदीक भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हो गया। अभी तक पायलट और सह-पायलट का कोई पता नहीं चला है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उधर, कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बांदीपोरा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी बाबर अली मारा गया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हुआ है। बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हादसा हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान दो हेलमेट, दो बैग, एक जूता और चॉपर के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं। पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का बाबर ढेर
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चंदाजी इलाके में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी बाबर अली मारा गया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकी 24 जुलाई को शोकबाबा जंगल में मारे गए आतंकियों के समूह का हिस्सा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, घाटी में यह होगा सबसे ऊंचा तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के प्रयासों से गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कश्मीर में यह तिरंगा सबसे ऊंचा होगा। वहीं रियासी जिले में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 15 अगस्त को दो सौ स्थानों पर तिरंगा फहराएगी। कश्मीर में लगभग एक हजार स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के 50 साल, सियाचिन पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल
दिसंबर, 1971 में पाकिस्तानी सेना पर भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक और ऐतिहासिक जीत की स्मृति में दिल्ली से रवाना हुई स्वर्णिम विजय मशाल सियाचिन पहुंची है। इसकी जानकारी सैन्य प्रवक्ता ने दी है। 1971 के युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सरकार पर महबूबा का आरोप: आतंकियों संग पकड़े गए दविंदर सिंह को छूट, निर्दोष कश्मीरी जेलों में सड़ रहे
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आतंकियों को अपनी गाड़ी में ले जाने के आरोप में पकड़े गए जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह को जांच से छूट दी गई, जबकि निर्दोष कश्मीरी आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत सालों तक जेलों में सड़ते रहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें