फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : गांदरबल का जांबाज बशीर सिंध नाले से अब तक बचा चुका 19 की जानें

Sat, 31 Jul 2021 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, कंगन, गांदरबल

सार

  • करीब 70 से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशनों को दे चुका अंजाम, पुलिस और एसडीआरएफ की करता है मदद, 51 शव भी निकाले
विज्ञापन
रेस्क्यू के दौरान बशीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर का गांदरबल जिला अपनी खूबसूरती और वहां से गुजरने वाले सिंध नाले के लिए काफी मशहूर है। यह सिंध नाला हर साल किसी न किसी बड़े हादसे का गवाह बनता है। लेकिन जिले के कंगन इलाके का रहने वाला बशीर मीर एक ऐसा शख्स है जो जिले में वॉइल पुल से लेकर सोनमर्ग तक कोई भी हादसा होने के दौरान पानी में कूदकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाला पहला शख्स होता है। अभी तक वह करीब 70 से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम दे चुका है, जिसमें उसने 19 जानें बचाई हैं, जबकि 51 से अधिक शव निकाले हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में दो दिन पहले सत्रुना गांदरबल में भी शाम को करीब छह बजे बशीर ने तीन युवकों को बचाने में एसडीआरएफ टीम की मदद की। यह तीनों युवक अचानक सिंध में पानी बढ़ जाने से बीच में फंस गए थे। बशीर ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच उसे फोन आया और वो बचाव कार्य के लिए पहुंच गया। सोनमर्ग में बादल फटने से उस समय सिंध में जल स्तर सामान्य से दोगुना था।

बशीर ने बताया कि वो बचपन से ही काफी समय इस सिंध नाले के करीब बिता चुके हैं और इस तेज बहाव वाले सिंध नाले में बचपन से ही तैराकी करते आए हैं। इससे उनका अनुभव ऐसे पानी में तैरने का काफी बढ़ गया है। बशीर के अनुसार ऐसे तेज बहाव वाले पानी में किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एक हुनर और दूसरा जज़्बे की जरूरत होती है। फिटनेस लेवल का होना काफी महत्व रखता है क्योंकि तेज बहाव वाले पानी में तैरने से व्यक्ति काफी थक जाता है। 
विज्ञापन


पुलिस से पहले लोग बशीर को करते हैं फोन
बशीर ने बताया कि लोगों को पता है कि बशीर एक प्रोफेशनल तैराक है और जब भी कभी ऐसी घटना घटती है तो पुलिस और एसडीआरएफ से पहले मुझे ही लोग फोन करके बताते हैं। अभी तक वह करीब 70 से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशन को एसडीआरएफ और पुलिस के साथ अंजाम दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 19 कीमती जानें बचाई हैं और 51 से ज्यादा शव निकाले हैं। बशीर ने बताया कि सिंध में अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं कभी राफ्ट पलट जाता है तो कभी कोई और हादसा हो जाता है। सबसे बड़े ऑपरेशन को उन्होंने वर्ष 2011 में सोनमर्ग में अंजाम दिया, जब एक ही स्कूल की महिला शिक्षक जिस राफ्ट में सवार थीं, वो पलट गया। उसमें उन्होंने 4 शिक्षकों को जिंदा निकाला जबकि 2 की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें