जम्मू कश्मीर में नया आदेश लागू होने के साथ ही अब 227 रुपये दिहाड़ी मिलेगी। प्रदेश में मनरेगा के तहत कुल 23 लाख 40 हजार 107 मजदूर पंजीकृत हैं जिनमें से 16 लाख 55 हजार 289 मजदूर वर्तमान में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के 23 लाख से अधिक पंजीकृत मनरेगा मजदूरों को अब एक अप्रैल से 13 रुपये की बढ़ी हुई दिहाड़ी मिलेगी। इस संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद आदेश को जम्मू-कश्मीर में लागू कर दिया गया है। देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी मनरेगा के तहत मजदूरों की दिहाड़ी को लेकर नई दरें जारी की गई हैं।
विज्ञापन
मार्च 2022 तक मनरेगा मजदूरों को 214 रुपये की दिहाड़ी मिल रही थी। नया आदेश लागू होने के साथ ही अब 227 रुपये दिहाड़ी मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में मनरेगा के तहत कुल 23 लाख 40 हजार 107 मजदूर पंजीकृत हैं जिनमें से 16 लाख 55 हजार 289 मजदूर वर्तमान में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में बैक टू विलेज के साथ-साथ अन्य कई मद में विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। मनरेगा के तहत अभिसरण मोड (दूसरी योजनाओं के पैसे से विकास) में भी परियोजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसे में प्रदेश में मजदूरों के एक बड़े वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।