आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डोडा में जनसभा की, जहां मेहराज मलिक की हालिया विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाया।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य आप नेता डोडा पहुंचे। अरविंद केजरीवाल डोडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां से आप उम्मीदवार मेहराज मलिक ने हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
आगामी सभा में पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के नेता स्थानीय जनता से भी संवाद करेंगे और उन्हें आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देंगे। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।