जम्मू-कश्मीर के कई लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर चिटफंड कंपनी ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू ने फ्यूचर मेकर लाइफ केयर कंपनी के प्रबंधक और अन्य प्रमोटरों सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर की है।
जम्मू-कश्मीर के कई लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर चिटफंड कंपनी ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी है। इस मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू ने फ्यूचर मेकर लाइफ केयर कंपनी के प्रबंधक और अन्य प्रमोटरों सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर की है।कंपनी ने पैसा डबल करने के नाम लोगों से करोड़ों रुपये लिए और फिर जम्मू से कुछ समय बाद फरार हो गई।
विज्ञापन
धोखाधड़ी के पीड़ितों ने क्राइम ब्रांच जम्मू में लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया गया था कि उक्त कंपनी के एमडी बंसी लाल, निदेशक राधेश्याम और महाराष्ट्र व जम्मू से संबंधित कंपनी के प्रमोटर नितिन पटेल, पार्टनर ऋषि केश, उत्तम करण, धीरज गंगल, राजिंदर सिंह, सचिन लांभडा ने साजिश रची। राशि डबल करने का लालच देकर उनसे दो-दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। शिकायत के क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक सत्यापन किया। गहन जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी क्राइम जम्मू बेनाम तोष ने कहा कि पुलिस थाना क्राइम ब्रांच (ईओडब्ल्यू) जम्मू में जम्मू और महाराष्ट्र के छह धोखेबाजों के खिलाफ धारा 420, 120-बी आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और निदेशक भी शामिल हैं।