श्रीनगर में 22 से 24 मई तक होने जा रही जी-20 बैठक में हिस्सा लेने वाले मेहमानों के शानदार स्वागत की तैयारी चल रही है। मेहमानों का जायका बढ़ाने के लिए देशी-विदेशी व्यंजनों के अलावा जम्मू-कश्मीर के खास व्यंजन नदरू जखनी, रोगनजोश, दम आलू, राजमा चावल, गुच्छी भी खासतौर से परोसी जाएगी। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर मेहमान नवाजी में अग्रिम प्रदेशों की श्रेणी में रहा है।
श्रीनगर। श्रीनगर में जी20 बैठक को लेकर पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि कैसे जम्मू-कश्मीर जी20 बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार हो रहा है। ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो संदेश में हनी सिंह ने प्रशंसकों को आगामी समिट की जानकारी दी।
श्रीनगर में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों में विभिन्न विभाग जुटे हैं। कई अन्य ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 20 देशों के प्रतिनिधियों के गुलमर्ग और डल झील के दौरे का भी कार्यक्रम है। इसके एक बड़े हिस्से की सफाई हो चुकी है और दूसरे हिस्से की सफाई का काम जोरों पर चल रहा है।
डल में साल भर साफ-सफाई का काम होता है। लेकिन जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए झील के कई महत्वपूर्ण स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. बशीर अहमद बट ने कहा कि डल को आकर्षक और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन और डल झील पर आने वाले प्रतिनिधियों से न केवल पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कश्मीर घूमने के लिए आकर्षित होंगे।