जम्मू-कश्मीर में पर्यटन गतिविधियां शुरू करने की घोषणा के साथ ही शरारती तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सेंटर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।