फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिमभनास्टिक पॉमेल हॉर्स में यूपी का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमए स्टेडियम में चल रही 56वीं आर्टिस्टिक और 25वीं रिदिमक राष्ट्रीय जिम्नास्टकि चैंपियनशिप के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पॉमेल हॉर्स, फ्लोर एक्सरसाइज और वॉल्टिंग टेबल के फाइनल मुकाबले हुए। इनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। 22 नवंबर से शुरू हुई चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन होगा।
विज्ञापन

पॉमेल हॉर्स स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। वीरवार को मैंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक पॉमेल हॉर्स के फाइनल में उत्तर प्रदेश के प्रणव ने पहला और उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। पश्चिम बंगाल के प्रीतम देव तीसरे स्थान पर रहे। वॉल्टिंग टेबल के फाइनल में महाराष्ट्र से आर्यन दावंडे पहले, उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार दूसरे और दिल्ली के राजवीर तीसरे स्थान पर रहे। फ्लोर एक्सरसाइज के फाइनल में उत्तर प्रदेश के प्रणव कुशवाहा ने पहला, दिल्ली के राजवीर ने दूसरा और गोवा से सुमित धाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का हौसले बढ़ाने के लिए एसएसएफ निदेशक शक्ति पाठक, जेएंडे मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के एमडी डॉ. यशपाल शर्मा, एडीजीपी मुकेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। यह आयोजन जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया है, जिसमें देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें