फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रवाद पर वार: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, चार मददगार गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 04:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जैश-ए-मोहम्मत के आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ कर चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के नौगाम में जैश-ए-मोहम्मत के आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ कर चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। मददगारों की मोहम्मद यासीन भट, शेराज अहमद राथर, गुलाम हसन खांडेय सभी निवासी लछनंबल जाफरान कॉलोनी पंथाचौक और इम्तियाज अहमद भट श्रीनगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


विशेष सूचना पर सुरक्षाबलों (पुलिस, 50 आरआर, वैली क्यूआरटी और 29 बीएन सीआरपीएफ) ने शनिवार शाम को पुलिस स्टेशन नौगाम के अंतर्गत केनिहामा क्षेत्र में नाका लगाया। इस दौरान एक कार को रोका। तलाशी लेकर जैश-ए-मोहम्मद के चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया। 

वहीं, उनके कब्जे से एक एके 56 राइफल, एके 56 राइफल के तीन मैगजीन, 75 गोलिया, दो मैगजीन के साथ एक ग्लॉक पिस्तौल, नौ एमएम की 26 गोलियां, छह चीन निर्मित ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन नौगाम में आईपीसी की धारा 18, 23, 39 यूएपीए, 7/25 आर्म्स एक्ट और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें