फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: कहा था ना कि छोड़ना नहीं उन दोनों को, मार दिया उन्हें- घायल जवान से बोले कोर कमांडर, देखें वीडियो

Fri, 15 Apr 2022 02:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुरक्षाबलों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कोर कमांडर, एक घायल जवान को हौसला देते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Corps Commander and Injured Jawan Talk - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर सुरक्षाबलों से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल में उपचाराधीन घायल जवान को कोर कमांडर हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस वीडियो को रिट्वीट किया है।

विज्ञापन


वीडियो में कोर कमांडर जवान निरंजन कुमार से कह रहे हैं कि हौसला रखना है। हम उनको (आतंकियों को) मार देंगे। इस पर जवान कहता है कि वह ही उन्हें मारेगा । फिर कोर कमांडर कहते हैं,  'गुस्सा है बहुत। गुस्सा अच्छा है। जल्दी ठीक हो जाओगे और फिर तैयार हो कर आपने ही मारना है उनको (आतंकियों को)।'

बता दें, एएसआई निरंजन कुमार सिंह सीआरपीएफ के गश्ती दल पर चार अप्रैल को श्रीनगर में आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया था, जबकि जवान निरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। दस अप्रैल को सुरक्षाबलों ने हमले में शामिल दोनों आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें