जम्मू। जम्मू-कश्मीर आत्मनिर्भर भारत का एक मजबूत स्तंभ बनने की ओर बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह प्रशासन ने आम आदमी को विकास और समृद्धि की यात्रा से जुड़ाव को महसूस किया है। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को महामना मालवीय मिशन, लखनऊ द्वारा आयोजित पंडित मदन मोहन मालवीय की आगामी जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान उपराज्यपाल ने उन्हें भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा प्रचारित शिक्षाओं और मूल्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महामना मालवीय ने भारतीय पुनर्जागरण, राष्ट्रवादी विचारधारा, जन जागृति, कल्याण, न्याय और स्वतंत्रता और शिक्षा और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में एक अमूल्य योगदान दिया है।
अपने संबोधन में, उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति और विकास परिदृश्य पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 के बाद, सही मायने में जम्मू-कश्मीर के 1.25 करोड़ लोगों को सभी संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश में विकास के एक नए युग की शुरुआत की गई है।