फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Assembly Polls: नेकां ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 18 नामों का हुआ एलान, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 26 Aug 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू

सार

कांग्रेस-नेकां गठबंधन ने सीट बंटवारे को लेकर बना रहस्य भी खत्म कर दिया है। सीटों के बंटवारे के एलान के बाद नेकां ने अपने 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी। आइए जानते हैं नेकां ने कहां से किसे मैदान में उतारा।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18 नामों की घोषणा की है, जिसमें सेवानिवृत्त जस्टिस हुसैन मसूदी को पंपोर से, मोहम्मद खलील बंद को पुलवामा से, अब्दुल मजीद लारमी को अनंतनाग पश्चिम से, खालिद नजीब को डोडा से चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस-नेकां ने सीट बंटवारे का किया एलान, जानें सीट बंटवारे का गणित

उधर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी स्थित साफ कर दी है। पार्टी ने घाटी में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। इसके तहत कांग्रेस प्रदेश की 32 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर लड़ेगी। इसके अलावा पांच सीटों पर दोनों अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगे।

सीट बंटवारे पर राज्य कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 32 पर और हम पांच सीटों पर मैत्रीपूर्ण लेकिन अनुशासित मुकाबला करने पर सहमत हुए हैं। इन 88 सीटों के अलावा, हमने एक सीट सीपीआई (एम) और एक सीट पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी है।

विज्ञापन

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची-




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें