उन युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ेंगे, जिनकी जिंदगी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण बर्बाद हो गई। शाह पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) से लोलाब सीट से मैदान में उतर सकते हैं। उनका कहना है कि वह दो शक्तिशाली राजनेताओं के खिलाफ लड़ेंगे। लेकिन, लोगों का समर्थन उनके साथ है।
गुरेज से मोहम्मद हमजा लोन अजमाएंगे भाग्य
बांदीपोरा के गुरेज के युवा मोहम्मद हमजा लोन ने गुग्रेज सीट से मैदान में उतरने का एलान किया है। वह पीसी से उम्मीदवार हो सकते हैं। उनका कहना है कि गुरेज घाटी में 20 वर्षों से सत्ता में रहे पारंपरिक राजनीतिक नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।