फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गुरेज में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, मेजर की मौत, पायलट घायल, एलओसी के पास हादसा 

Sat, 12 Mar 2022 10:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गुरेज घाटी के गुजरां नाला इलाके में सेना का हेलिकॉप्टर गश्त के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें  एक सह पायलट की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है।
विज्ञापन
हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को सेना का चिता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरेज घाटी के गुजरान नाला इलाके में सेना का हेलिकॉप्टर गश्त पर था। अचानक आई खराबी के कारण यह हादसे का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे में एक पायलट की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। घायल पायलट को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हेलिकॉप्टर बीमार सैनिक को अग्रिम चौकी से निकालने के मिशन पर था।

विज्ञापन


श्रीनगर में चिनार कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मौसवी ने बताया कि मिशन पर निकले हेलिकॉप्टर का गुजरान, बरौब में अग्रिम चौकी से संपर्क टूट गया था। इसके बाद सेना ने तलाशी अभियान चलाया। दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर का मलबा बांदिपोरा में बर्फ से ढके गुजरान नाला क्षेत्र में मिला। मृतक सह पायलट की पहचान मेजर संकल्प यादव (29) के तौर पर हुई है।
उन्होंने 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में दम तो़ड़ा। जबकि, घायल पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कुमार द्विवेदी (44) की हालत स्थिर है। उनका इलाज उधमपुर के कमान अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार, हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राजस्थान के जयपुर के रहने वाले मेजर संकल्प यादव 2015 में कमीशन हुए थे। अब उनके घर में पिता ही रह गए हैं।





मेजर संकल्प की बहादुर को सलाम: उपराज्यपाल

प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गुरेज सेक्टर में ड्यूटी के दौरान जान देने वाले जवान मेजर संकल्प यादव की बहादुरी को सलाम। दुख की घड़ी में उनके परिवार वालों के साथ संवेदना है। उन्होंने घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए हेलिकॉप्टर हादसे

- तीन अगस्त 2021 को सेना का हेलिकॉप्टर कठुआ के रंजीत सागर बांध में गिर गया था। इसमें पायलट और सह पायलट की मौत हो गई थी।

- 21 सितंबर 2021 को उधमपुर के शिवगढ़ धार में सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो जवानों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें