फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लखनपुर कोरोना परीक्षण केंद्र पर एक अफगानी नागरिक हिरासत में, पूछताछ जारी

Tue, 31 Aug 2021 11:57 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुलिस ने पासपोर्ट और वीजा के साथ कोविड -19 परीक्षण केंद्र लखनपुर के पास पकड़ा। जिसके बाद लखनपुर नाका पुलिस उसे पूछताछ के लिए पीएस लखनपुर ले गई।
विज्ञापन
अफगान नागरिक गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में पुलिस ने मंगलवार सुबह कोरोना परीक्षण केंद्र में एक किशोर अफगानी नागरिक को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार 16 साल का व्यक्ति जिसकी पहचान अफगानी राष्ट्रीय नागरिक अब्दुल रहमान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक होगा सौंदर्यीकरण, जानिए क्या होगा खास बदलाव

उसे पुलिस ने पासपोर्ट और वीजा के साथ कोविड -19 परीक्षण केंद्र लखनपुर के पास पकड़ा। जिसके बाद लखनपुर नाका पुलिस उसे पूछताछ के लिए पीएस लखनपुर ले गई। वहीं व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि लखनपुर जम्मू-कश्मीर-पंजाब सीमा पर स्थित जम्मू और कश्मीर का प्रवेश द्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कठुआ आर सी कोतवाल ने बताया कि 17 साल के एक अफगानी नागरिक को कठुआ के लखनपुर में एक कोविड परीक्षण केंद्र पर पकड़ा है। प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि वह भाई के साथ आया है जिसका दिल्ली में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जांच कर रहे हैं कि वह कठुआ कैसे पहुंचा। अभी तक उसके पास से कोई भी संदेहजनक सामान नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें