फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir News : गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा कोर ग्रुप ने किया विधानसभा चुनाव पर मंथन

Sat, 27 Aug 2022 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/दिल्ली

सार

Jammu kashmir News : शाह ने भाजपा नेताओं को मिलकर काम करने तथा दोनों संभागों जम्मू व कश्मीर में पार्टी को मजबूत करने को कहा। बैठक में यह बात भी उभरकर आई कि मौजूदा मतदाता सूची में संशोधन का काम पूरा होने के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। इससे इस साल चुनाव होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठनात्मक मुद्दों तथा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंथन किया। शाह ने भाजपा नेताओं को मिलकर काम करने तथा दोनों संभागों जम्मू व कश्मीर में पार्टी को मजबूत करने को कहा। 

विज्ञापन


बैठक में यह बात भी उभरकर आई कि मौजूदा मतदाता सूची में संशोधन का काम पूरा होने के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। इससे इस साल चुनाव होने के आसार नहीं हैं। परिसीमन के बाद उत्पन्न राजनीतिक हालात तथा समीकरणों पर भी मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी व पार्टी के महासचिव तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अलावा देवेंद्र सिंह राणा, सांसद जुगल किशोर और शक्ति राज परिहार सहित अन्य नेता शामिल हुए। 

बैठक थी पूर्व निर्धारित
भाजपा की यह बैठक इस दिन हुई है, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी छोड़ दी। बैठक में शामिल सूत्र का कहना है कि यह बैठक पूर्व निर्धारित थी और राज्य के परिसीमन के बाद नेता इस बैठक में शामिल होने आए हैं। इससे पहले केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शुक्रवार को शाह के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन


चुनाव से पहले भाजपा को मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नए प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल रवींद्र रैना का कार्यकाल अक्तूबर तक है। रैना पिछले दो कार्यकाल से इस पद पर हैं। चुग ने कहा कि अभी नए प्रदेशाध्यक्ष पर कोई फैसला नहीं हुआ है। रैना का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। भाजपा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें