नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार शुक्रवार तड़के 3.28 बजे 3.4 की तीव्रता से भूकंप आया। डोडा जिले में भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप का दूसरा झटका सुबह 4.07 बजे लगा जिसकी तीव्रता 2.8 रिकॉर्ड की गई।
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल है। शुक्रवार को 3.4 और 2.8 की तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके रिकॉर्ड हुए। दोनों ही बार भूकंप का केंद्र डोडा जिले में था। पिछले चार दिन में प्रदेश में भूकंप के 11 झटके लग चुके हैं। इन झटकों का केंद्र डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर जिलों में था।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार शुक्रवार तड़के 3.28 बजे 3.4 की तीव्रता से भूकंप आया। डोडा जिले में भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप का दूसरा झटका सुबह 4.07 बजे लगा जिसकी तीव्रता 2.8 रिकॉर्ड की गई। डोडा जिले में भूकंप का केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे था।