फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभेद: काला रंग बता कर इलाज से किया मना, जीएमसी के बाहर परिवार का हंगामा

Tue, 10 May 2022 12:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू मेडिकल कॉलेज में रंगभेद का मामला सामने आया है। नगरोटा से आए एक परिवार का आरोप है कि उनके मरीज को 'काला' कह कर संबोधित किया गया और उन्हें इलाज देने से मना कर दिया गया। इसे लेकर परिवार ने कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन
GMC Jammu - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के बाहर मंगलवार को एक परिवार ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि उनके मरीज को काला रंग बता कर इलाज करने से मना कर दिया गया। परिवार के लोग नगरोटा से मरीज को लेकर जीएमसी में इलाज के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने मरीज के साथ अस्पताल के बाहर अपना कड़ा रोष जताया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के दोषी अधिकारियों को निष्कासित किए जाने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पहले उन्हें बताया गया कि उनके मरीज को हार्ट अटैक आया है और फिर उनसे दस हजार रुपये भी लिए गए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उनका रंग काला है और उन्हे इलाज नहीं मिलेगा। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने परिवार से बातचीत कर रही है और उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें