फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: एलजी, मुख्य सचिव ने श्रीनगर से संभाली प्रशासन की कमान, जल्द होंगे दो बड़े सम्मेलन

Tue, 10 May 2022 11:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इसी माह राष्ट्रीय स्तर के दो बड़े सम्मेलन आयोजित होने हैं। प्रशासनिक अमला 16 और 17 मई को क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरबार की नई व्यवस्था के तहत सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर स्थित राजभवन व मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने नागरिक सचिवालय से प्रशासनिक कमान संभाल ली। जम्मू नागरिक सचिवालय में जम्मू आधारित कर्मचारियों को जम्मू से ही काम करने दिया गया है। कई प्रशासनिक सचिव भी जम्मू सचिवालय से ही कामकाज संभालेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इसी माह राष्ट्रीय स्तर के दो बड़े सम्मेलन आयोजित होने हैं। प्रशासनिक अमला 16 और 17 मई को क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों में जुट गया है। सम्मेलन में प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से नागरिकों व सरकार को करीब लाने के विषय पर श्रीनगर में मंथन होगा। आजादी के अमृत महोत्सव के यह सम्मेलन श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी में केंद्रीय प्रशासनिक सुधार विभाग व प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजित होगा। सम्मेलन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अलावा दस राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 

इसके अलावा इसी माह के अंतिम सप्ताह में रियल एस्टेट सम्मेलन का भी श्रीनगर में आयोजन की तैयारी की जा रही है। रियल एस्टेट सम्मेलन में देश में रियल एस्टेट क्षेत्र के नामी लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अक्तूबर 2022 तक श्रीनगर में ही सरकारी स्तर पर अब मुख्य कार्यक्रम हुआ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें