फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पूर्व मंत्री लाल सिंह फिर हुए ईडी के सामने पेश, समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 06 Nov 2023 05:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

चौधरी लाल सिंह के सैकड़ों समर्थक उनकी पत्नी अंडोत्रा के नेतृत्व में एजेंसी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और अपने नेता को ईडी के समन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जम्मू लाल सिंह के समर्थक प्रदर्शन करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह अपनी पत्नी और पूर्व विधायक कांता अंडोत्रा द्वारा संचालित एक शैक्षिक ट्रस्ट के खिलाफ एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए।

विज्ञापन


चौधरी लाल सिंह के सैकड़ों समर्थक उनकी पत्नी अंडोत्रा के नेतृत्व में एजेंसी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और अपने नेता को ईडी के समन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समर्थकों ने दावा किया कि वह बेदाग हैं और भाजपा के इशारे पर उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष सिंह तीन दिन में दूसरी बार पूछताछ के लिए सुबह 10 बजे नरवाल स्थित एजेंसी कार्यालय पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने इससे पहले शनिवार को उनसे पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें