फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंद्रह से अधिक थानों में हो रही जांच, सांबा से महिला का फोन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्राधिकारों में सक्रिय बदमाशों और अपराधियों समेत हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर मामले की जुटाई जा रही जानकारी
विज्ञापन

पंजाब, सांबा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पुलिस की दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/सांबा। ज्यूल चौक हत्याकांड को लेकर जांच अबतक तेज रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। पुलिस पूरे मामले को सुलझाकर बैठी जरूर है, लेकिन मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे। इसके लिए पंजाब, सांबा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पुलिस दबिश दे रही है। मामले में सांबा के एक गांव से महिला का फोन जब्त किया है।
इस बीच पुलिस तीन जिलों के करीब 15 थाना क्षेत्रों में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों को बुलाकर मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं इस मामले में सांबा के कई जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर संदिग्धों की तलाश की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांंव खोरा में पुलिस ने वीरवार सुबह दबिश दी। सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई में ज्यूल चौक हत्याकांड से संबंधित एक संदिग्ध के क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। हालांकि, जब तक पुलिस पहुंचती तब तक संदिग्ध भाग गया था। जम्मू पुलिस कुछ संदिग्धों के फोन की निगरानी कर रही थी।
जब उनकी व्हाट्सएप गतिविधि और स्थान का पता चला, तो पुलिस ने सांबा के सीमावर्ती गांव खोरा में छापा मारा। सूत्रों के अनुसार कि पुलिस ने एक महिला का फोन भी जब्त किया है। गत मंगलवार को पुलिस ने सांबा के रेलवे स्टेशन के निकट से एक कार को भी जब्त किया था। बता दें कि हाल में जम्मू पुलिस ने गटरू मामले में सभी अभियुक्तों को कड़ी चेतावनी जारी की, जिसमें उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट हो रहे वीडियो
बता दें कि खौफ गैंग और अब खौफ गैंग के एक अन्य सदस्य अब्बू जट्ट ने भी अब्बू खौफ के नाम का इंस्टाग्राम हैंडल बनाया है। यहां हर रोज कोई न कोई वीडियो पोस्ट किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि इससे कहीं फिर से गैंगवार न हो। इसे लेकर पुलिस लगातार छापे मार रही है। अब्बू जट्ट हत्या मामले में इस समय जेल में बंद है। अब्बू का एक वीडियो कुछ महीने पहले वायरल भी हुआ था। इस वीडियो में अब्बू ने एक पुलिस अफसर पर उसे लाखों रुपये लेकर जेल में मोबाइल उपलब्ध कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें