फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आधार से मिला पता तो विक्षिप्त महिला बच्चे संग पहुंची घर

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन स्टाप सेंटर के सहयोग से विक्षिप्त महिला पहुंची अपने घर जबलपुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
जम्मू। शहर में बीते दिनों एक विक्षिप्त महिला बच्चे के साथ सड़क पर पड़ी मिली थी, जिसे पौनी चक पुलिस चौकी के प्रयासों से वन स्टाप सेंटर तक सुरक्षित पहुंचाया गया था। इस दौरान यह महिला सेंटर के संरक्षण में रही। वीरवार को वन स्टाप सेंटर के सहयोग से उसके परिजनों से मिला दिया गया। इसमें आधार कार्ड सहायक सिद्ध हुआ।

वन स्टाप सेंटर की तरफ से जानकारी दी गई कि विक्षिप्त महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। उसके आधार कार्ड से इसकी जानकारी हुई। इसमें दिए गए घर के पते से संपर्क किया गया तो उसकी मां भगवती बाई पत्नी सुंदर लाल निवासी पाटन जिला जबलपुर से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन स्टाप सेंटर की तरफ से विक्षिप्त महिला व उसके बच्चे को भेजे जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन कराकर भेजा गया। आधार कार्ड के मिल जाने से वह अपने घर वालों से मिल सकी।मालूम हो कि विक्षिप्त महिला निर्वस्त्र भगवती नगर इलाके में बच्चे के साथ बेसुध मिली थी। किसी ने उसकी हालत देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने वन स्टाप सेंटर की मदद ली। यहां पर उसको बेहतर तरीके से संरक्षण दिया गया। परिणाम यह हुआ कि वह अपने परिजनों से मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें