फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पैकेट बंद अनाज पर GST का विरोध किया

Mon, 18 Jul 2022 03:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कांग्रेस नेता रमन भल्ला ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया। उन्होंने कहा कि आज से सरकार पैकेट बंद अनाज पर भी टैक्स वसूलने जा रही है। इससे आम लोगों की जेब पर ही असर पड़ेगा। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है।
विज्ञापन
जम्मू कांग्रेस प्रदर्शन - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में सोमवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पैकेट बंद अनाज पर जीएसटी लगाए जाने का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता रमन भल्ला ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार जन विरोधी फैसले ले रही है। देश की जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन स्तर नीचे जा रहा है। इस बीच लोगों को राहत देने के बजाए और आहत किया जा रहा है। आज से सरकार पैकेट बंद अनाज पर भी टैक्स वसूलने जा रही है। इससे आम लोगों की जेब पर ही असर पड़ेगा। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है।

बता दें, आज यानी 18 जुलाई से जीएसटी काउंसिल की सिफारिशें लागू होने के बाद पैकेज्ड एवं लेबल वाले आटा, चावल, दही और पनीर समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे। इस नई व्यवस्था के दायरे में दुकानदार नहीं आएंगे, लेकिन इसकी मार आम आदमी पर पड़ेगी। हालांकि, जीएसटी के दायरे में डिब्बा बंद और पैकेट बंद फूड ही आएंगे, जिसकी वजह से कहीं न कहीं रसोई के बजट पर असर पड़ना तय है। पिछले महीने हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी दरों में बदलाव किया है।
विज्ञापन


इसके तहत अब दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली खरीदने पर 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के जीएसटी स्लैब में भी बदलाव किया गया है।

जीएसटी काउंसिल की सिफारिशों के दायरे में खुला दूध, दही और पनीर बेचने वाले नहीं आएंगे। व्यापारियों का कहना है कि इसका असर उन पर नहीं पड़ेगा, लेकिन बिक्री जरूर प्रभावित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें