फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जोन दो व तीन में सफाई कंपनी से करवाने पर आक्रोश

विज्ञापन
नगर निगम के फैसले के ​खिलाफ प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : प्रदर्शन
विज्ञापन
टाउन हाल परिसर में प्रदर्शन कर जताया रोष, कहा-बेरोजगार हो जाएंगे कर्मचारी
विज्ञापन

दो दिन में फैसला न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के जोन दो और तीन में सफाई का काम कंपनी से करवाने के फैसले पर सफाई कर्मियों में आक्रोश है। सोमवार को सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से टाउन हाल परिसर में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया गया। साथ ही दो दिन में फैसला नहीं बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि नगर निगम के फैसले से एनजीओ के माध्यम से काम कर रहे हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। किसी भी सूरत में काम कंपनी को नहीं दिया जाना चाहिए। दो दिनों के अंदर इस पर फैसला नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल भी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों की औपचारिकताओं को पूरा करवाया जाए। 35 कर्मचारियों के संबंध में अभी तक कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अलग से कॉलोनी की व्यवस्था सफाई कर्मचारियों के लिए की जाए। ढाई दिन का वेतन कर्मचारियों को दिया जाए। इस मौके पर कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें