फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली ओवरऑल चैंपियन, हरियाणा दूसरे व पंजाब रहा तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
68वें नेशनल स्कूल गेम्स : जूडो इवेंट में दूसरे स्थान पर रही हरियाणा की टीम को सम्मानित करते मुख - फोटो : 68वें नेशनल स्कूल गेम्स
विज्ञापन
68वें नेशनल स्कूल गेम्स : जूडो प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के संयम 50 किलो भार वर्ग में बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-17 जूडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर दिल्ली ओवरऑल चैंपियन रहा। वहीं, हरियाणा को दूसरे और पंजाब तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। इसमें मेजबान जम्मू-कश्मीर 12वें स्थान पर रहा। इस स्पर्धा का आयोजन जम्मू-कश्मीर युवा सेवा एवं खेल निदेशालय द्वारा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में शहर के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पंजाब ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मेजबान जम्मू-कश्मीर के लिए रिधुम ही एक एकमात्र रजत पदक जीत पाए। 50 किलोभार वर्ग में चंडीगढ़ की संयम चौधरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चने गए।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के महानिदेशक राजेंद्र सिंह तारा जूडो प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पदक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जूडो खिलाड़ियों को राष्ट्र का दूत बताया। उन्होंने कहा कि अंडर-17 जूडो के बाद अब फेंसिंग, वुशू और फुटबॉल जैसे टूर्नामेंटों की मेजबानी भी जम्मू-कश्मीर को मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें