जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के 22 सितंबर को जम्मू बंद की काल को नेकां ने समर्थन दिया है। शेर-ए-कश्मीर भवन से जारी पार्टी के आधिकारिक बयान में कहा गया कि व्यापार, वाणिज्य के साथ एकजुट है और जम्मू-कश्मीर के हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन लोगों के समग्र हितों को ठेस पहुंच रहा है। व्यापार और गरीब विरोधी नीतियों को अपनाया जा रहा है। बंद के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विरोध दर्ज करवाया जाएगा। व्यापार और वाणिज्य के हितों के संरक्षण के लिए सरकार अपने फैसले वापस ले ।