जम्मू-कश्मीर में पुंछ के जंगल में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें। भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच सेना ने दो बड़े धमाके किए। यह धमाके आईईडी लगाकर किए गए। उधर, हाल ही में नागरिक की हत्याओं के दो मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
जम्मू-कश्मीर में पुंछ के जंगल में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें। इलाके की दुकानें बंद करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही इस संबंध में मस्जिद से अपील भी की जा रही है। सूचना है कि पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है। जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश कर ऑपरेशन को पूरी एहतियात बरतते हुए जल्द खत्म करने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
पुंछ मुठभेड़: आईईडी से उड़ाए गए आतंकी ठिकाने, ड्रोन से किए गए ग्रेनेड हमले, मददगारों की तलाश में जुटी सेना
जम्मू के पुंछ में मेंढर तहसील के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच सेना ने दो बड़े धमाके किए। सूत्रों के अनुसार यह धमाके आईईडी लगाकर किए गए। बताया जा रहा है कि सेना को आतंकियों के ठिकाने मिले थे, जिन्हें धमाके से उड़ाया गया। उधर, आतंकियों की तलाश और संभावित ठिकानों की पहचान कर गोलीबारी का सिलसिला सोमवार भी जारी रहा। चमरेड़ जंगल में 11 अक्तूबर को हुए पहले हमले के आठवें दिन और भाटादूड़ियां में 14 अक्तूबर को हमले के पांचवें दिन भी जंगल में रुक रुक कर फायरिंग होती रही, जोकि मंगलवार को भी जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: घाटी में नागरिकों की हत्या के दो मामलों की जांच करेगी एनआईए, ये रणनीति भी तैयार
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में नागरिक की हत्याओं के दो मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने खबर आ रही है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उधर, टारगेट किलिंग से घाटी में फैली दहशत के मद्देनजर सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित नई साजिश को कुचलने के लिए बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है। सीमा पार के हैंडलरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी घाटी में सुरक्षा बलों के जवान हाइब्रिड आतंकियों और उनके मददगारों पर प्रहार करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: पर्यटन सीजन में टारगेट किलिंग ने रोके सैलानियों के कदम, होटलों में रद्द होने लगी एडवांस बुकिंग
कश्मीर में नागरिकों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से पर्यटन सीजन पर खतरा मंडराने लगा है। कोविड की दो लहरों और अन्य परिस्थितियों के कारण पिछले दो साल से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को गति नहीं मिल पाई थी। कोविड अनलॉक के बाद गतिविधियां शुरू हुईं। जुलाई 2021 से पर्यटकों का प्रदेश में आवागमन शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सिर पर बोझ और दिल में दर्द: उस रात कब-क्या और कैसे हुआ? कश्मीर से घर जा रहे लोगों ने बयां किया वो दर्दनाक मंजर
परिचितों की रविवार शाम को हुई हत्या के बाद हम कमरों में कैद हो गए। हम लोगों में से किसी ने भी रात में झपकी तक नहीं ली। ऐसा लगा कि आज की रात हमारे भाग्य का फैसला हो जाएगा। स्थानीय लोग बातचीत करने के लिए कमरे की तरफ आए लेकिन हमने दरवाजे तक नहीं खोले। पूरी रात बेहद खौफ में गुजरी। किसी भी समय बंदूकधारियों के कमरों में घुस आने की आशंका थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें