फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी में नशे की लत छुड़ाने में मिलेगी मदद, खोले गए पांच केंद्र

Sun, 19 Sep 2021 11:21 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को घाटी में पांच स्थानों पर नशा मुक्ति केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, केंद्र बिना भेदभाव स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को उत्सुक।

 
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के लोगों को नशामुक्ति के लिए अब ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को घाटी में पांच स्थानों पर नशा मुक्ति केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। ये केंद्र बडगाम, बांदीपोरा, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के जन संपर्क कार्यक्रम के तहत अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कोविड योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मंडाविया ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार कमजोर और दलित वर्गों पर विशेष ध्यान देने के साथ लोगों को सस्ती और बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्सुक है।

समारोह में उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को देश का असली रत्न बताया, जिन्होंने लोगों की भलाई के लिए अथक और निस्वार्थ भाव से काम किया। उन्होंने कहा कि उनकी बहुमूल्य सेवाओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए याद किया जाएगा। कहा कि पूरा देश उनकी असाधारण सेवा का ऋणी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गिरफ्तारी से पहले ही सरपंच ने ले ली जमानत, पुलिस चौकी प्रभारी पर तानी थी तलवार
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत परियोजना के तहत, जम्मू-कश्मीर के लोगों को मुफ्त और गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, इसके अलावा इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक विकासवादी कदम बताया गया है। उन्होंने कहा कि महंगा स्वास्थ्य खर्च, बीमार रहने का मुख्य कारण था, योजना शुरू होने के बाद खास तौर पर गरीब तबके के लोगों को राहत मिली है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग का भी दौरा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें