फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: छात्रों को कॉलेज बुलाना है या नहीं, मंगलवार को होगा इस बात का फैसला

Sun, 29 Aug 2021 10:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

यूटी प्रशासन ने विवि और कॉलजों को खोलने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलने का आदेश यूटी प्रशासन ने जारी कर दिया है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उन्हीं छात्रों और स्टाफ को बुलाने के लिए कहा गया है, जिन्हें दोनों वैक्सीन लग चुकी है। हालांकि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने इस संबंधी कोई फैसला नहीं लिया है। इस संबंधी निर्णय के लिए मंगलवार को मीटिंग बुलाई जाएगी।

विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंताल और कृषि विज्ञान विवि जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. बिक्रम ने बताया कि विवि प्रशासन ने अभी विश्वविद्यालय और कॉलेज खोलने का निर्णय नहीं लिया है। मंगलवार को विवि के पदाधिकारियों की बैठक के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सेना: तालिबान का कश्मीर पर कोई असर नहीं, किसी भी स्थिति से निपटने लिए हैं तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि विवि में पच्चास प्रतिशत संख्या बाहरी राज्यों के छात्रों की है। 15 सितंबर तक छात्रों की विवि में आने की कोई संभावना नहीं है। तीन सितंबर को विवि का पूरा स्टाफ कोविड का दूसरा डोज भी लेगा। विवि खोलने के बारे में फैसला लिया जाएगा। तब तक कक्षाएं ऑनलाइन मोड से जारी रहेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें