फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : जतवाल में जहां संदिग्ध दिखे, वहां आतंकियों ने उड़ा दी थी रेल पटरी

Sat, 10 Jul 2021 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रीत चौधरी, सांबा

सार

  • 26 अक्तूबर 2003 में विस्फोट से ट्रेन के छह डिब्बे उतर गए थे पटरी से
  • बांदीपोरा में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिला के जतवाल क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। जतवाल के जिस गांव में संदिग्ध देखे गए, वहां से रेल पटरी गुजरती है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज दस किलोमीटर की दूरी पर पड़ने वाली इसी जगह पर आतंकियों ने बम धमाका कर रेल पटरी उड़ा दी थी।

विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील इलाके में अब सुरक्षा अमला संदिग्धों की तलाश समेत सीमा पार से रची जा रही साजिशों के तोड़ निकालने में जुट गया है।

सूत्रों ने बताया कि जतवाल क्षेत्र में 26 अक्तूबर 2003 में आतंकियों ने रेल पटरी पर धमाका किया था। देर रात किए गए धमाके से जम्मू से दिल्ली की ओर जा रही शालीमार एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन


हाईवे से महज एक किलोमीटर की दूरी पर रेल पटरी उड़ाकर आतंकी हाईवे तक पहुंचे थे, जहां कार सवार पांच लोगों की हत्या कर दी थी। आतंकी हमले के इतिहास से जुड़े इस क्षेत्र में फिर से बंदूकधारी संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षा अमला अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन

बांदीपोरा में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बांदीपोरा के हाजिन इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से संबंधित है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मूवमेंट के एक विशेष इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), आईआरपी 21 बटालियन और सीआरपीएफ की 45 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर जिले के हाजिन इलाके के गुंड जहांगीर में एक संयुक्त नाका लगाया। इस दौरान नाके पर तलाशी की गई और इस दौरान एक संदिग्ध हरकत देखने पर सुरक्षाबलों ने शख्स को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उस शख्स ने अपनी पहचान चंदरगीर हाजिन के मुजम्मिल शेख उर्फ अबू माविया के तौर पर बताई। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री और हथियार व गोला बारूद बरामद हुए। इसमें एक चीनी पिस्तौल, कारतूस व अन्य गोला बारूद शामिल था।

पुलिस के अनुसार यह शख्स लश्कर के लिए सक्रिय था और उसे हाजिन के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें