फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोविड वैक्सीन की कमी से लोग बेहाल, बिना डोज लिए चिकित्सा केंद्रों से लौट रहे

Fri, 09 Jul 2021 11:09 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

चिकित्सा कर्मियों के साथ भी कहासुनी की घटनाएं बढ़ रहीं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के अधिकांश जिलों में दैनिक आधार पर पर्याप्त कोविड वैक्सीन की डोज न पहुंचने के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को चिकित्सा केंद्रों से बिना वैक्सीन की डोज लिए लौटना पड़ रहा है। यही नहीं कई ऐसे लोग भी है जो कई बार वैक्सीन की डोज लेने के लिए पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें आगामी दिनों में आने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन


इन परिस्थितियों में वैक्सीन केंद्रों पर आम लोगों की चिकित्सा स्टाफ से भी कहासुनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दोनों ही पक्षों में तनाव बढ़ा है। इन केंद्रों पर पुलिस कर्मी भी भारी भीड़ के आगे मजबूर दिख रहे हैं। जम्मू कश्मीर में मौजूदा समय में 45 से अधिक आयु (सिटीजन) वर्ग में पहली कोविड वैक्सीन डोज के साथ 84 दिनों बाद दूसरी डोज के लिए भी बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन के लिए पहुंच रहे हैं।

इसके साथ 18 से अधिक आयु वर्ग में भी वैक्सीन अभियान जारी है। जिससे एक साथ कई वर्ग में वैक्सीन अभियान चलने से हजारों लोगों की भीड़ वैक्सीन केंद्रों पर पहुंच रही है, लेकिन लोगों की मांग के मुताबिक इन केंद्रों पर परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर की ओर से पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


जिससे बड़ी संख्या में रोजाना सैकड़ों लोग बिना वैक्सीन लिए मायूस होकर लौट रहे हैं। तालाब तिल्लो केंद्र पर वैक्सीन लेने के लिए पहुंचे अशोक शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई दिन से 45 आयु वर्ग में वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए केंद्र का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें वैक्सीन की उपलब्धता न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। यही स्थिति अन्य सैकड़ों लाभार्थियों की है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले के जतवाल में दिखे चार संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
जम्मू कश्मीर वैक्सीन की मांग बढ़ी-निदेशक
परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डा. सलीम उर रहमान ने कहा कि देश में अन्य राज्यों की तुलना में जम्मू कश्मीर ने 45 से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन किया है। 18 आयु वर्ग अभियान भी शुरू होने से वैक्सीन की मांग बढ़ी है। केंद्र से मिल रही आपूर्ति को जरूरत के मुताबिक वैक्सीन केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

45 आयु वर्ग में 91 फीसदी टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु (सिटीजन) वर्ग में अब तक 4303002 लोगों को कोविड टीकाकरण करने के बाद 90.78 फीसदी लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। इसमें सांबा, पुंछ, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम और शोपियां में 100 फीसदी टीकाकरण हो गया है। श्रीनगर 72.45 और कुपवाड़ा 63.87 फीसदी टीकाकरण के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं। 18 से अधिक आयु वर्ग में 18 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया गया है। इस वर्ग में अनुमानित 61 लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें