फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: पांच सितंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Sat, 03 Sep 2022 12:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने तीन से पांच सितंबर तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में तीन से पांच सितंबर तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने तीन से पांच सितंबर तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। कश्मीर के पारे में उछाल आया है। शहर जम्मू में शनिवार को तापमान में कुछ गिरावट आई है। शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई है। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है।

विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई थी। दिन चढ़ने का साथ मौसम साफ होता गया। शाम को अचानक काली घटाएं छा गईं। करीब चार बजे शहर के रेशम घर, महेशपुरा चौक, बीसी रोड, ज्यूल, बिक्रम चौक, कृष्णा नगर और लोअर गुम्मट आदि इलाकों में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। 

हालांकि दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 77 रहने से उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 35.3 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.0, बटोत में 27.3, कटड़ा में 31.3 और भद्रवाह में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 31.4, पहलगाम में 24.4 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें