फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: टमाटर के दास 100 रुपये प्रति किलो, मांग कम होने से दुकानदार भी बेचने से कर रहे परहेज 

Thu, 25 Nov 2021 04:45 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सब्जियों के इस सीजन में लगातार महंगा हो रहा टमाटर लोगों के रसोईघर से दूर होने लगा है। जम्मू में इसकी कीमत 80 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चल रही है। महंगा होने के कारण कई दुकानदारों ने इसे बेचना छोड़ दिया है। 
 
विज्ञापन
सब्जियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के बाजारों में इन दिनों सब्जियों में सबसे ज्यादा महंगा टमाटर मिल रहा है। इसके रेट 100 रुपये प्रति किलो के करीब हो गए हैं। बाजार में सब्जी विक्रेताओं की निगरानी नहीं होने और रोजाना 70 फीसदी कम सप्लाई की वजह से टमाटर ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। आम तौर पर 20 से तीस रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये पहुंच गया है। 

विज्ञापन


जम्मू की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी नरवाल में टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन रिटेल में दुकानदार इसके 100 रुपये प्रति किलो वसूल रहे हैं। कहीं-कहीं पर 80 रुपये किलो भी जरूर बिक रहा है। दुकानदार कहते हैं कि वह मंडी से ही 80 रुपये किलो लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बाजार में सब्जियों के दाम
मटर 80, गोभी 30, कड़म 20, मूली 20, आलू 30, बैंगन 30, टमाटर 80-100, प्याज 30, फलियां 80, पालक 20, सरसों 20, गाजर 30

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें