फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ब्लैक फंगस की चुनौती बढ़ी, तीन नए मामले मिले, आंकड़ा 41 तक पहुंचा

Fri, 13 Aug 2021 11:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में 129 संक्रमित, रियासी में 9 और यात्री संक्रमित। राहत यह रही कि चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में कोविड चुनौती के बीच ब्लैक फंगस के मामलों में यकायक बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन नए ब्लैक फंगस के मामले मिले हैं, जो पिछले कई महीनों बाद एक ही दिन में सामने आए हैं। इसके साथ अब तक प्रदेश में 41 लोगों में ब्लैक फंगस के होने की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


अगस्त में ही अब तक 6 ब्लैक फंगस के मामले मिल चुके हैं। इस बीच प्रदेश में 129 नए कोविड संक्रमित मामले मिले। रियासी जिले में नौ और यात्री संक्रमित मिले हैं। राहत यह रही कि चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। रामबन, शोपियां और बांदीपोरा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। रियासी में 15, डोडा में 16, जम्मू में 15, बड़गाम में 11 और श्रीनगर में सर्वाधिक 21 नए संक्रमित मामले मिले हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अमरेश्वर मंदिर में छड़ी पूजन, उपराज्यपाल ने प्रदेश में सुख स्मृद्धि के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में जम्मू कश्मीर में 1324 सक्रिय मामले हैं। अब तक कोविड से 4395 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी पर 99.65 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है। 18 से अधिक आयु सिटीजन वर्ग में अब तक 6352050 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 7056825 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें