रियासी/पौनी। जिला मुख्यालय के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुलड्रेस रिहर्सल हुई। रियासी में एडीसी अब्दुल सत्तार ने मार्च पास्ट परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस सीआरपीएफ और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मौके पर स्कूल के बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
पौनी में नायाब तहसीलदार कृष्ण चंद ने तिरंगा झंडा फहरा कर मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड में दो स्थानीय स्कूलों के साथ ही एनसीसी के कैडेट्स मौजूद रहे। दोनों स्थानों पर हुई फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी को मुख्य कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर मिनी सचिवालय के साथ ही अन्य सभी सरकारी कार्यालयों को रंग बिरंगी लाइटस से सजा दिया गया है। नगर के मुख्य बस अड्डे पर स्थित महान योद्घा जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा को भी सजाया गया है। सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम को बंद कर दिया गया है। स्टेडियम के आसपास लगने वाली रेहड़ी को भी हटाने के निर्देश दिए गए है।