फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर की गोलीबारी, एक जवान घायल

Tue, 10 Aug 2021 07:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपोरा के क्रालचक इलाके में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।
 
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने नापाक हरकत की है। आतंकियों ने मंगलवार को सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए हमला फारयिंग की। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपोरा के क्रालचक इलाके में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

इससे पहले सोमवार को अनंतनाग जिले में आतंकियों ने भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी पर हमला किया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई। इस हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी शामिल थे।
विज्ञापन


कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी हमले में मारे गए सरपंच को कुलगाम जिले में होटल स्नो कैप में एक सुरक्षित जगह रहने के लिए प्रदान की गई थी। दोनों पति-पत्नी थोड़े समय के लिए वहां रहे भी थे, लेकिन वे अनंतनाग टाउन में अपने घर पर रहने के लिए लगातार आग्रह कर रहे थे। एक अंडरटेकिंग ली गई और उनके अनुरोध पर उन्हें अनंतनाग में उनके घर में रहने की अनुमति दी गई। आईजीपी के अनुसार सरपंच को एक पीएसओ भी प्रदान किया गया था, जो घटना के समय ड्यूटी से गैरहाजिर पाया गया।

यह भी पढ़ें- आतंकियों ने दोहराई तारीख: बीते साल नौ अगस्त को अब्दुल की तरह आज रसूल को मार डाला, पढ़ें नेताओं पर कब-कब हुए हमले    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें