फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: पहली बार राजपथ पर नहीं दिखेगी जम्मू-कश्मीर की झांकी, लद्दाख को मिला मौका

Fri, 08 Jan 2021 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार राजपथ पर जम्मू-कश्मीर की झांकी नहीं दिखेगी। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उत्पादन और शिल्प पर आधारित झांकी का मॉडल भेजा था, जिसे केंद्र सरकार की विशेषज्ञों की कमेटी ने अस्वीकार कर दिया। सरकार ने गणतंत्र दिवस के लिए प्रदेश की झांकी को तैयार करने वाली प्रसिद्ध कलाकार वीर मुंशी की जगह अफताब अहमद को इसकी जिम्मेदारी दी थी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की झांकी को पांच बार सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार भी मिला है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इस बार वीर मुुंशी की जगह अफताब अहमद को झांकी को डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी थी। प्रदेश प्रशासन ने डिजाइन को केंद्र सरकार को भेजा। वहां टीम ने कई बदलाव करने को कहा, जो कम समय में कर पाना मुश्किल था। 

इस बार पड़ोसी केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की झांकी राजपथ पर दिखेगी। इस झांकी को वीर मुंशी ने डिजाइन किया है। 1997, 1998, 1999, 2000 और 2002 में प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कश्मीर के सोपोर में सेना के जवान बने देवदूत, जच्चा-बच्चा को इस तरह अस्पताल से पहुंचाया घर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें