कश्मीर विश्वविद्यालय में शुक्रवार और शनिवार को होने वाली स्नातक की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तारीखें शीघ्र घोषित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर इरशाद ए नावछू ने बताया कि शुक्रवार को बीए द्वितीय वर्ष तथा शनिवार को होने वाली छठे समेस्टर की परीक्षा होनी थी, लेकिन कश्मीर घाटी में हाल में हुई बर्फबारी के कारण विभिन्न इलाकों में सड़कें बंद हैं। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।