फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्मार्ट मीटर का काम इसी माह से दोबारा होगा शुरू, सात माह पहले बंद कर दिया गया था काम

Thu, 05 Aug 2021 10:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू शहर में एक साल में एक लाख मीटर लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिरों के शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम इसी माह से दोबारा शुरू किया जा रहा है। पहले दिसंबर, 2020 में काम बंद कर दिया था। अभी तक शहर में 500 के करीब स्मार्ट मीटर ही लगाए गए हैं। शहर में एक लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में तय प्लान के तहत काम शुरू होना है। मौजूदा समय में मुट्ठी, रूपनगर और आसपास इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


बिजली निगम और काम करवा रही कंपनी के बीच पहले कुछ शर्तों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। ऐसे में काम बीच में रोकना पड़ा। अब फिर से शर्तों के अनुरूप काम होगा। शहर के अलग-अलग जगहों के लिए स्मार्ट मीटर बिजली निगम के पास पहुंच गए हैं। अलग-अलग जगहों में पहले पोल लगाए जाएंगे, इसके बाद स्मार्ट मीटर स्थापित होंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: 1.4 आरनाट ने बढ़ाई चिंता, नए वेरियंट मचा सकते हैं तबाही
विज्ञापन


शहर में बिजली चोरी पर कसेगी नकेल
शहर में बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। स्मार्ट मीटर के पोल घरों से बाहर लगेंगे। इससे बिजली खपत का पूरा रिकॉर्ड मीटर में रहेगा। मौजूदा समय में मीटर घरों के अंदर लगे हैं। ऐसे में मीटर वायर से ही बिजली चोरी की जा रही है। जम्मू जिले में 60 प्रतिशत लाइनलॉस चल रहा है। बिजली निगम को भी जानकारी नहीं है कि बिजली की खपत कहां पर हो रही है।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर लगाने पर इसी माह से दोबारा काम शुरू किया जाएगा। कुछ जगहों पर मीटर लगाए जा चुके हैं। कंपनी के माध्यम से शहर में अलग-अलग जगहों में एक लाख मीटर लगाए जाएंगे। - गुरमीत सिंह, एमडी, बिजली निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें