फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: 31 अक्तूबर 2019 से पहले विज्ञापित पदों पर भर्ती प्रक्रिया रद्द, सरकार ने वापस लिए पद 

Sat, 05 Feb 2022 03:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सरकार ने जेकेएसएसबी व जेकेपीएससी को भेजे गए पद वापस लिए। राज्य पुनर्गठन एक्ट लागू होने से पहले यह पद भर्ती के लिए भेजे गए थे। 
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य पुनर्गठन एक्ट लागू होने के पहले जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) और जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) को भर्ती के लिए सौंपे पदों को वापस ले लिया है। इसके साथ ही जिन पदों पर अंतिम चयन नहीं हुआ है, उसकी भर्ती प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया है। ये पद 31 अक्तूबर 2019 से पहले दोनों भर्ती एजेंसियों को भेजे गए थे। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के अवर सचिव शाकिब अरसालन ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 31 अक्तूबर 2019 के वे सभी पद जिन्हें भरने के लिए जेकेपीएससी और जेकेएसएसबी को सौंपा गया था और जिन पर अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, उन सभी पदों को वापस ले लिया गया है।

वापस लिए गए पदों में वे पद भी शामिल होंगे, जिनके मामले अदालतों में लंबित हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक परिषद के निर्देशानुसार फैसले पर सकारात्मक भावना के साथ अमलीजामा पहनाने के लिए कहा गया है। ज्ञात हो कि यह फैसला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में एक जनवरी 2022 को हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें