हाल के दिनों में नाबालिगों के एलओसी पार करने का यह तीसरा मामला है। पिछले दिनों पुंछ जिले में दो घटनाओं में चार नाबालिग नियंत्रण रेखा पार कर आ गए थे, जिन्हें बाद में पाकिस्तान सेना को सौंप दिया गया था।
जम्मू संभाग में राजोरी जिले के केरी सेक्टर में गुरुवार को नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे एक नाबालिग को सेना के जवानों ने पकड़ा। फिलहाल सेना हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह राजोरी के केरी सेक्टर में सेना की 8 सिख बटालियन के जवान ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़के को देखा। इसके बाद उससे पूछताछ की तो पता चला कि सना उल्ला (15) पुत्र मोहम्मद जफर पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मजाफगढ़ जिले की तहसील दिनपुर के गांव बस्ती का रहने वाला है। माना जा रहा है कि वह परिजनों के डर से इस तरफ भाग आया है।