फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : नगरोटा में पकड़े ओजी वर्कर पीओके में बैठे नेंगरू के कहने पर गए थे पंजाब

Sat, 20 Nov 2021 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू

सार

कभी पुलिस का मुखबिर था, अब पीओके में बैठकर चला रहा आतंकी नेटवर्क। पिछले दो साल से दो दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने की कोशिश कर चुका।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पहले नगरोटा में पकड़े गए तीन ओजी वर्कर पीओके में बैठे सरगना आशिक नेंगरू के कहने पर काम कर रहे थे। नेंगरू ने ही इनको पंजाब में पैसा लेने के लिए भेजा था। इसके बदले इनको कमीशन मिलनी थी। कभी पुलिस का मुखबिर रहा जैश कमांडर आशिक अहमद नेंगरू प्रदेश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। पिछले दो साल से आतंकी नेंगरू जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने से लेकर उन तक वित्तीय मदद पहुंचाने, हथियार पहुंचाने के लिए सबसे बड़ा सरगना बन गया है। जैश-ए-मोहम्मद के लिए नेंगरू ने पंजाब से लेकर श्रीनगर तक अपना जाल बिछाया है।

विज्ञापन


पुलवामा का रहने वाला आतंकी आशिक अहमद नेंगरू ट्रक चालक था। वह पहले पुलिस का मुखबिर था। लेकिन बाद में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने लगा। दो साल पहले वह अपने परिवार को लेकर किसी तरह पीओके पहुंच गया। तब से वह लगातार वहां बैठकर ओजी वर्करों के जरिये आतंकियों तक हथियार और पैसा पहुंचा रहा है। लश्कर ए मुस्तफा, टीआरएफ आदि के पकड़े गए कमांडर नेंगरू के कहने पर काम करते थे। पंजाब में ड्रोन से फेंके गए हथियारों की सप्लाई भी नेंगरू ने भेजी थी।

झज्जर कोटली में मारे गए आतंकी भी नेंगरू ने भेजे थे। वह पंजाब और बिहार से लेकर श्रीनगर तक स्कूल कालेज में पढ़ने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों के जरिये पंजाब के नशा तस्करों के साथ मिलकर नेटवर्क चला रहा है। इनके माध्यम से पंजाब से श्रीनगर के बीच ड्रग्स और हथियार पहुंचा रहा है। जानकारी के अनुसार नगरोटा से पकड़े गए तीनों आतंकियों ने नेंगरू ने कोड बताया था। इन कोड वर्ड के माध्यम से यह लोग पंजाब से पैसा लेकर आए थे और श्रीनगर जाकर आतंकियों तक पहुंचाया जाना था। तीनों ओजी वर्करों ने पूछताछ में यह बात बताई है। इसके बदले इनको कमिशन मिलनी थी। आशिक नेंगरू सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सिरदर्दी बन चुका है। 
विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह ने फरवरी 2021 में बताया था कि आतंकी नेंगरू पुलवामा से भी बड़ा हमला करने का प्लान कर रहा है। वह दिल्ली में हमला करने की फिराक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें