पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, गुर्जर नेता मियां बशीर अहमद का 98 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने गांदरबल जिले में उनके पैतृक गांव वंगत कंगन में अंतिम सांस ली। वह दिग्गज गुर्जर नेता और संत मियां निजाम दीन लारवी के पुत्र, पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ अहमद के पिता थे।
विज्ञापन
मियां बशीर अहमद लारवी का जन्म नवंबर 1923 में हुआ था। वह शेख अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी और इस्लामी सूफी परंपरा के लिए काम करना शुरू कर दिया और दबे कुचले लोगों की मदद की।