फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: कश्मीर में टारगेट किलिंग पाकिस्तान की नई साजिश, देवेंद्र राणा ने कहा- बुलंद करेंगे लोगों की आवाज

Mon, 18 Oct 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर में टारगेट किलिंग पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का नया चैप्टर है। टारगेट किलिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए आतंकी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। हालिया हमलों के बाद कश्मीर संभाग से विभिन्न राज्यों के श्रमिक अपने घरों की रवाना हो रहे हैं। उधर, देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस में रहते हुए जम्मू की जनता के हित की बात करने पर उनकी उपेक्षा होती थी। लेकिन अब सही जगह पहुंचे हैं और अपने लोगों की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगे। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवादियों द्वारा नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हालिया हमलों के बाद कश्मीर संभाग से विभिन्न राज्यों के श्रमिक अपने घरों की रवाना हो रहे हैं। बातचीत के दौरान एक नागरिक ने कहा कि कश्मीर के स्थानीय लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन आतंकी पूरे धर्म को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। अनुच्छेद-370 के हटने और विकास कार्यों के चलते आतंकियों में बौखलाहट है। इसी वजह से वो लोगों पर हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों को चाहिए कि धर्म और इंसानियत की रक्षा के लिए आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोलें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


देवेंद्र राणा ने कहा: जम्मू के हित की बात करने पर होती थी उपेक्षा, अब बुलंद करेंगे लोगों की आवाज
भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का रविवार को पार्टी नेताओं ने भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। राणा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस में रहते हुए जम्मू की जनता के हित की बात करने पर उनकी उपेक्षा होती थी। लेकिन अब सही जगह पहुंचे हैं और अपने लोगों की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें




जम्मू-कश्मीर: दुबई सरकार के साथ मिलकर विकास पथ पर आगे बढ़ेगा प्रदेश, उप-राज्यपाल ने कही ये बात
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दुबई सरकार के साथ औद्योगीकरण के लिए एक समझौता किया है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दुबई सरकार और जम्मू कश्मीर सरकार ने एक समझौता किया है, जो केंद्र शासित प्रदेश को औद्योगीकरण के सतत विकास में नई ऊंचाईयों को छूने में मदद करेगा। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: ओजीडब्ल्यू चिह्नित कर रहे सॉफ्ट टारगेट, रेकी के बाद हाइब्रिड आतंकी कर रहे हत्याएं
कश्मीर में टारगेट किलिंग पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का नया चैप्टर है। टारगेट किलिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए आतंकी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। वारदात से पहले वे सॉफ्ट टारगेट की पूरी रेकी कर रह रहे हैं। इसमें हाईब्रिड आतंकियों के साथ ओवर ग्राउंड वर्कर को भी लगाया जा रहा है। पांच अक्तूबर को श्रीनगर के स्कूल में परिचय पत्र देखने के बाद सिख महिला प्रिंसिपल सतविंदर कौर और जम्मू के हिंदू शिक्षक दीपक चंद की आतंकियों ने हत्या की थी। कुलगाम में रविवार को दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आतंकियों ने धान कटाई के लिए मजदूर खोजने के बहाने को हथियार बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: दो हजार स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे, पांच हजार स्कूलों तक सड़क नहीं, बिना बिजली के 36 फीसदी स्कूल    
जम्मू-कश्मीर सरकार आजादी का अमृत महोत्सव तो मना रही है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति काफी खराब है। स्कूलों में बुनियादी ढांचा, शिक्षा गुणवत्ता, शिक्षकों की कमी चल रही है। प्रदेश में कुल 29708 सरकारी स्कूलों में से 2,230 ऐसे हैं, जो एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। इनमें से 95 फीसदी स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें