फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: कश्मीर के पंपोर में दो आतंकियों का सफाया, पुंछ में दहशतगर्दों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन

Sat, 16 Oct 2021 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पंपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे और उसके साथी आतंकी को ढेर कर दिया है। मुश्ताक घाटी के युवाओं को गुमराह कर आतंकी संगठन में शामिल करता था। उधर, जम्मू-कश्मीर के राजोरी और पुंछ में आतंकी गुटों के मौजूद होने की आशंका के बाद अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें खुफिया एजेंसियों ने स्थानीय एजेंसियों और सुरक्षाबलों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में पंपोर के द्रंगबल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों का खात्मा हो गया है। मारे गए आतंकियों के पास हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस, सेना की 50-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को ढेर कर दिया गया है। उमर मुश्ताक ने दो पुलिसकर्मियों मोहम्मद यूसुफ और सुहैल अहमद की श्रीनगर में हत्या की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


सात जवानों की शहादत: क्या पुंछ में हैं आतंकियों के मददगार, कहां से आ रहा है खाना, ऐसा संभव कैसे?
जम्मू-कश्मीर के राजोरी और पुंछ में आतंकी गुटों के मौजूद होने की आशंका के बाद अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें खुफिया एजेंसियों ने स्थानीय एजेंसियों और सुरक्षाबलों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है। यह सुरक्षा अलर्ट ऐसे समय जारी किया गया है जब डेरा की गली के घने जगलों में बडे़ पैमाने पर आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा हाई अलर्ट पर कर दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी की जा रही है। ग्रुप के बारे में अभी कोई स्थिति साफ नहीं हो पाई है। आतंकियों के दो अलग-अलग स्थानों पर मौजूदगी का पता चला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फारूक अब्दुल्ला को एक और झटका: अब्दुल रहीम राथर के बेटे ने थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन, लोन बोले- वादा पूरा हुआ
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) को देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सथालिया के बाद एक और झटका लगा है। नेकां के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर के बेटे हिलाल अहमद राथर शनिवार को पीपुल्स कांफ्रेंस(पीसी) में शामिल हो गए। इस दौरान पीसी अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


पुंछ मुठभेड़: कभी आतंकियों का गढ़ था यही इलाका, पुराने ठिकानों के पास हुए हमले इस साजिश की ओर कर रहे इशारा
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में करीब दो दशक पहले पाकिस्तान परस्त आतंकियों के वर्चस्व वाले इलाकों में दहशतगर्द एक बार फिर से सक्रिय होते जा रहे हैं। चार दिन के भीतर सुरक्षाबलों पर उन क्षेत्रों में हमला हुआ जहां 2002 से पहले आतंकियों का गढ़ था। सुरक्षाबलों ने तब इन इलाकों में कई ऑपरेशन को अंजाम देकर आतंकियों का समूल नाश कर दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुंछ मुठभेड़: जंगलों में घात लगाकर नए तरीके से हमले कर रहे आतंकी, शार्प शूटर होने की आशंका
जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटे राजोरी और पुंछ जिलों की सीमा पर जंगल में छिपे आतंकी नए तरीके अपनाकर हमले कर रहे हैं। आतंकियों ने दो हमले किए और दोनों ही बार सेना को ही नुकसान पहुंचा है। चार दिन में आतंकी दो अलग-अलग जगह घात लगाकर किए गए हमलों में दो जेसीओ समेत आठ जवानों को शहीद कर चुके हैं। हालांकि सेना की ओर से अभी तक एक जेसीओ समेत सात जवानों के शहीद होने की ही पुष्टि की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें